Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 14 ADG बनाए जा सकते हैं स्पेशल DG

UP News : 14 ADG बनाए जा सकते हैं स्पेशल DG

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पद पर कार्यरत यूपी कैडर के 14 आईपीएस अफसरों को स्पेशल डीजी का पदनाम दिया जा सकता है। वर्ष 1990 व 1991 बैच के इन आईपीएस अफसरों में प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार भी शामिल हैं। इससे पहले बसपा सरकार में एडीजी कानून-व्यवस्था रहे बृजलाल को स्पेशल डीजी बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने इस आशय का एक प्रस्ताव शासन के गृह विभाग के पास भेजा है। दरअसल, वर्ष 1990 बैच के पांच आईपीएस पहले ही डीजी पद पर प्रोन्नत हो चुके हैं। इनमें संदीप सालुंके, रेणुका मिश्रा, बीके मौर्या, एसएन साबत व अविनाश चंद्रा शामिल हैं। इसी तरह तीन केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर तैनात हैं। इनमें दलजीत सिंह चौधरी, तिलोत्तमा वर्मा व राजीव रंजन वर्मा शामिल हैं। वर्ष 1990 बैच के सात आईपीएस अभी एडीजी पद पर तैनात हैं, जिन्हें स्पेशल डीजी बनाया जा सकता है। इनमें डॉ. संजय एम. तरडे, एमके बशाल, तनुजा श्रीवास्तव, सतीश माथुर, अंजू गुप्ता, सुभाष चंद्रा व प्रशांत कुमार शामिल हैं। इसी तरह 1991 बैच में भी सात एडीजी हैं, जिन्हें स्पेशल डीजी बनाया जा सकता है। इस बैच में कुल आठ आईपीएस हैं, जिनमें से एक आलोक शर्मा केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर तैनात हैं। इस तरह जिन सात आईपीएस को स्पेशल डीजी बनाया जा सकता है उनमें बीपी जोगदंड, पीयूष आनंद, ब्रज भूषण, राजीव कृष्णा, अभय कुमार प्रसाद, दावा शेरपा व पीसी मीना शामिल हैं।

यह भी पढें :  देख तेरे संसार की हालत क्या हो गयी? या अल्लाह!

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular