प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बुलंदशहर, देवरिया, अम्बेडकरनगर, कानपुर आउटर, हमीरपुर, मैनपुरी और रायबरेली में नए पुलिस कप्तान की तैनाती की गई है। वहीं, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह को हटा दिया गया है। अनिल अगले महीने रिटायर होने वाले हैं। बुलंदशहर में एसएसपी से प्रमोशन पाए संतोष कुमार सिंह को पांच महीने बाद तैनाती दे दी गई। उन्हें वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह का तबादला डीआईजी पीएसी लखनऊ अनुभाग के लिए कर दिया गया है। रायबरेली में एसपी श्लोक कुमार सिंह को बुलंदशहर का नया एसएसपी बनाया गया है। अम्बेडकरनगर के एसपी आलोक प्रियदर्शी अब रायबरेली के एसपी होंगे। कानपुर आउटर के एसपी अजीत कुमार सिन्हा को अम्बेडकरनगर का एसपी बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय पर एसपी तेज कुमार स्वरूप अब कानपुर आउटर के एसपी होंगे। एसपी से डीआईजी के पद पर प्रमोशन पा चुके श्रीपति मिश्रा का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें पीएसी मुख्यालय पर डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है। श्रीपति मिश्रा भी अगले महीने रिटायर हो रहे हैं। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा को देवरिया का नया एसपी बनाया गया है। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित को मैनपुरी का एसपी बनाया गया है। जबकि मैनपुरी के एसपी अशोक कुमार राय को डीजीपी मुख्यालय से संबद्घ कर दिया गया है। अशोक कुमार राय जुलाई में रिटायर हो रहे हैं। 2016 बैच के आईपीएस शुभम पटेल को हमीरपुर के कप्तान के रूप में पहला चार्ज दिया गया है। वह अभी तक एसपी ग्रामीण के पद पर अलीगढ़ में तैनात थे।
यह भी पढें : जानें कब गर्भगृह में विराजमान होंगे राम लला, मुहूर्त तय
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
