Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 102 और 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, व्यवस्था...

UP News : 102 और 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, व्यवस्था ठप

मेरठ (हि.स.)। लाखों मरीजों के लिए प्रतिदिन कारगर साबित हो रही 102 और 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार करके धरना दिया। कर्मचारियों ने समान वेतनमान समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। इस कारण कई जिलों में एम्बुलेंस सेवा ठप हो गई है।

एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हनुमान पांडेय और संगठन मंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर पश्चिमी उप्र के जिलों में 102 और 108 एम्बुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। मेरठ जनपद में कर्मचारी समायोजन, समान कार्य और समान वेतनमान की मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस कर्मचारियों के साथ सौतेला बर्ताव किया जा रहा है। कोरोना काल में अपनी जान गंवाने वाले कर्मचारियों को बीमा राशि 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। कर्मचारियों को प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता दिया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से सेवा शर्तों को बदलने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। मजबूर होकर उन्हें आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ा। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज में अपनी एम्बुलेंस खड़ी करके कार्य बहिष्कार कर दिया।

उन्होंने कहा कि कंपनी बदलने के बाद भी वर्तमान कर्मचारियों को ना बदला जाए। अनुभवी कर्मचारियों को ही भर्ती किया जाए। एम्बुलेंस चालकों को भी उनके कार्य के अनुसार मानदेय नहीं दिया जा रहा है। ठेकेदारी प्रथा बंद करके एम्बुलेंस कर्मचारियों की नियमित भर्ती करने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। उधर, एम्बुलेंस सेवा बंद होने से पूरे प्रदेश में मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular