Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 100 लीटर कच्ची श्राब व उपकरण बरामद, एक...

UP News : 100 लीटर कच्ची श्राब व उपकरण बरामद, एक गिरफतार


बाराबंकी । पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद की सख्त तेवर से षराब माफियाओं में मचा हड़कम्प। पुलिस द्वारा षराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें एक अभियुक्त के कब्जे से 100 लीटर कच्ची षराब व बनाने के उपकरण बरामद किये। पुलिस ने उसके पास से 2000 लीटर लहन भी बरामद की है। जिसे पुलिस ने नश्ट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना टिकैतनगर प्रभारी नारदमुनि सिंह को सूचना मिली कि घाघरा नदी पार मांझा ग्राम बांस गांव में अवैध कच्ची षराब बनाने का कार्य चल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक नन्द हौसिला यादव, हे. माजिद कमला, मनोज कुमार व महेन्द्र प्रताप सिंह के साथ षराब माफिया को गिरतार करने के लिये मौके पर पहुंच गये। पुलिस टीम को आता देख षराब माफियाओं में हड़कम्प मच गया। इससे पहले यह लोग भागते तभी पुलिस ने मोनू पुत्र छोटेलाल निवासी गढ़ी बांसगांव को धर दबोचा। पुलिस ने लगभग 100 लीटर कच्ची षराब बरामद की है। इसके अलावा षराब बनाने के उपकरण भी बरामद किया है। पुलिस ने 2000 लीटर लहन नश्ट किया। टिकैतनगर पुलिस प्रभारी ने अभियुक्त मोनू के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular