Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 10 साल की सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म

UP News : 10 साल की सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म

मेरठ (हि.स.)। नौचंदी थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 10 साल की सोतैली बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी निवासी एक महिला अपनी दस साल की बेटी के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति ने रविवार को अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह फरार हो गया। सोमवार को बेटी ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित बच्ची आरोपित की सौतेली बेटी है। आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular