Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : '07 अगस्त तक शुरू हों पीएम केयर फंड से...

UP News : ’07 अगस्त तक शुरू हों पीएम केयर फंड से बन रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट’

मेरठ (हि.स.)। जिलाधिकारी के. बालाजी ने शनिवार को पीएम केयर फंड से बन रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांटों के कार्यों की समीक्षा की। उनहोंने कहा कि प्रत्येक दशा में जनपद में पीएम केयर फंड से बनने वाले तीन ऑक्सीजन प्लांट 07 अगस्त तक चालू कराए जाए।

अपने कार्यालय कक्ष में पीएम केयर फंड़ से बनने वाले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी के. बालाजी ने कहा कि जनपद में पीएम केयर फंड से बनने वाले तीन ऑक्सीजन प्लांट का सिविल व इलेक्ट्रीफिकेशन आदि का कार्य 30 जुलाई तक पूरा कराया जाए। इन प्लांटों को 07 अगस्त तक चालू कराना है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि जनपद में पीएम केयर फंड से 03 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बनाए जा रहे हैं, जिसमें कैंट अस्पताल बेगमपुल में 250 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता, पीएल शर्मा जिला अस्पताल 1000 एलपीएम क्षमता, तथा एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 1000 एलपीएम क्षमता के प्लांट बन रहे हैं। इन प्लांट के लिए मशीन डीआरडीओ उपलब्ध कराएगा। सिविल कार्य एनएचएआई तथा विद्युतीकरण व अन्य कार्य एसडीआरएफ द्वारा किए जा रहे हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि जनपद में इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दौराला, मवाना, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ व किठौर अस्पताल के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट क्रियाशील हो गए है। रोहटा, खरखौदा व एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 960 एलपीएम का लगाया जा रहा एक अन्य प्लांट भी प्रक्रियाधीन है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, एलएलआरएम मेेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular