Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : हड़ताल पर गए मालियों के खिलाफ नगर निगम ने...

UP News : हड़ताल पर गए मालियों के खिलाफ नगर निगम ने दर्ज कराई एफआईआर

गाजियाबाद(हि.स.)। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर गये गाजियाबाद नगर निगम ने हड़ताली पांच ठेका श्रमिक मालियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही अनुबंधित ठेका फर्म सीएलसी को उन्हें सेवा से मुक्त करने को भी कहा गया है। 
 उल्लेखनीय है कि 7 हजार 5 सौ से बढ़ाकर 10 हजार 5सौ करने की मांग को लेकर नगर निगम के 700 से ज्यादा माली हड़ताल पर हैं। 
 मालियों के अध्यक्ष जगतपाल अनुरागी ने बताया कि मालियों का वेतन इतना कम है कि उनका गुजारा नहीं चल पाता। लॉकडाउन में उनकी कमर और टूट गई है। ऐसी स्थिति में उन लोगों के परिवार भूखे मरने की कगार पर पहुंच गए हैं। कहा कि जब तक वेतन में बढ़ोत्तरी नहीं होगी, तब-तक हड़ताल जारी रहेगी। 
उद्यान विभाग प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 की महामारी की वजह से शहर में महामारी एक्ट लगा हुआ है। ऐसे में कोई भी कर्मचारी अपने कार्य से विरक्त नहीं हो सकता। इसलिए इनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।  
 उन्होंने बताया कि 5 कर्मचारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया गया है, जिसमें जगत राम अनुरागी, राजवीर, संतोष पांडे, दीपक कुमार और राकेश का नाम शामिल है। यह सभी ठेका श्रमिक माली हैं। इन सभी ने अन्य मालियों को भी आज यहां भड़काया। इसके अलावा जो नियमित माली कार्य स्थल पर मौजूद नहीं थे, उनके वेतन की कटौती करने का भी निर्णय लिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular