जौनपुर (हि.स.)। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कुवरदा गांव में होलिका दहन की रात देवीलाल और उसके भाई से गांव के ही कुछ लोगों से मारपीट हुई। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा पिस्टल से गोली चलाए जाने से रामजीत यादव घायल हो गए। पुलिस उसको लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दो को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस अधीक्षक राज करण नैयर व पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्र ने भी घटनास्थल पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी प्राप्त की।
इस मामले में मृतक के बेटे द्वारा गांव के ही मिश्रा लोगों द्वारा पुरानी रंजिश में गोली मारकर पिता की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के नाम नामजद तहरीर दिया है। एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
