Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : होमवर्क न करने पर शिक्षक ने छात्र को किया...

UP News : होमवर्क न करने पर शिक्षक ने छात्र को किया अधमरा, अस्पताल में भर्ती

मेरठ (हि. स.)। परतापपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल में होमवर्क नहीं करने पर एक शिक्षक ने बच्चे को डंडे से बुरी तरह से मारा। इससे वह अधमरा हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपित शिक्षक फरार है। 
शताब्दी नगर निवासी बाबूराम का बेटा रितिक रिठानी स्थित अंबेडकर स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को रितिक स्कूल गया था। इस दौरान अंग्रेजी के शिक्षक ओमेंद्र ने होमवर्क न करने को लेकर डंडे से रितिक की बुरी तरह से पिटाई की। जिसके चलते रितिक की हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे परिजनों ने आरोपित शिक्षक से घटना का विरोध जताया। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक दबंगई पर उतारू हो गया। मगर मामला बिगड़ा तो आरोपित स्कूल से फरार हो गया। पीड़ित छात्र को परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने इस मामले में आला अधिकारियों से शिकायत की बात कही है। स्कूल प्रबंधन पूरी घटना को लेकर मौन साधे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular