Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : होटल में नशेबाजों ने की जमकर तोड़फोड़

UP News : होटल में नशेबाजों ने की जमकर तोड़फोड़


– होटल संचालक के भांजे से कहासुनी के बाद नशेबाजों ने किया बवाल

 कानपुर (हि.स.)। बर्रा थाना क्षेत्र के एक होटल संचालक को नशेबाजी का विरोध करना भारी पड़ गया। आधा दर्जन नशेबाजों ने होटल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस के पहुंचने से पहले नशेबाज पथराव कर मौके से भाग निकले। 
बर्रा दो में अनुज जोतवानी का होटल है। होटल में चार पांच युवक होटल में शराब पीकर नशेबाजी कर रहे थे। इस दौरान होटल संचालक का भांझा अमन जब नशेबाजों को समझाने गया तो नशेबाज कहासुनी करते हुए गाली गलौज करने लगे। मामला बढ़ता देख नशेबाजों अपने आधा दर्जन साथियों को बुला लिया। अमन की जमकर पिटाई कर दी। आधा दर्जन नशेबाजों के साथियों ने होटल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। नशेबाजों का ताड़व देख होटल संचालक ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। इस बीच आधा दर्जन नशेबाज होटल में पथराव करते हुए भाग निकले। बर्रा थानाप्रभारी ने गुरुवार को बताया कि होटल संचालक से मिली तहरीर पर दबंगों की तलाश कर कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular