Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : हैलट अस्पताल के बाबू ने नौकरी के नाम पर...

UP News : हैलट अस्पताल के बाबू ने नौकरी के नाम पर ठगे 50 हजार रुपये, लड़की ने की पिटाई

पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, तहरीर न मिलने की बात कह रही पुलिस

कानपुर (हि.स.)। रोजगार पाने को लेकर बेरोजगार युवक व युवतियां अक्सर परेशान रहते हैं और इसी परेशानी का फायदा दलाल लोग उठाते हैं। ऐसा ही मामला मेडिकल कालेज से संबद्ध हैलट अस्पताल में आया है। जहां पर एक बाबू ने नौकरी के नाम पर एक लड़की से 50 हजार रुपये ठग लिए। नौकरी न मिलने पर लड़की ने अस्पताल में बाबू की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया। 
गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज से संबद्ध लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट) में कार्यरत बाबू रजत नौकरी के नाम पर एक लड़की से 50 हजार रुपये ठग लिये। तीन साल तक लड़की को नौकरी नहीं मिली तो रुपया वापसी का उसने दबाव बनाया। इस पर उसे संविदा पर नौकरी का झांसा देने लगा, लेकिन लड़की को यह सुनिश्चित हो गया कि बाबू नौकरी नहीं लगवा पाएगा और देर रात हैलट अस्पताल पहुंचकर रुपयों की मांग करने लगी। इस पर ​दोनों के बीच कहासुनी हो गयी तो लड़की आपा खो बैठी और बाबू की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल हो गया तो आरोपी बाबू अपना मोबाइल बंद कर लिया। वहीं स्वरुप नगर थाना प्रभारी अश्विनी पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि अभी तक लड़की की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार लड़की ने नौकरी के नाम पर बाबू रजत को 20 हजार रुपया दिया था, जिसमें रजत ने 15 हजार रुपया वापस कर दिया है। शेष पांच हजार रुपये के लिए देर रात दोनों के बीच मारपीट हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular