Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : हिस्ट्रीशीटर की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, एफआईआर...

UP News : हिस्ट्रीशीटर की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, एफआईआर दर्ज

ललितपुर(हि.स.)। यूपी के जनपद ललितपुर में कोतवाली सदर क्षेत्र में बीती रात में घर में सो रहे 50 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर की अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर ईंट पत्थर व चाकू मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला चौबेयना निवासी कोमल सिंह उर्फ कंचू राजा पुत्र कल्याण सिंह (50) क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। वह मोहल्ले में ही अकेला रहता था। उसके दो भाई मोहल्ले में बने अलग-अलग घरों में रहते हैं। 
  रविवार की रात वह 9 बजे तक मोहल्ले में देखा गया। सोमवार की सुबह लोगों ने उसके घर के दरवाजे खुले देखे और उसका शव कमरे में रक्तरंजित अवस्था में पड़ा देखा। जिसकी जानकारी परिजनों व कोतवाली पुलिस की दी गई। 
 सूचना मिलने पर एसपी प्रमोद कुमार, सीओ सिटी केशवनाथ, शहर कोतवाल संजय कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर दो शराब के क्वाटर खाली, तीन गिलास भी पाए गए। शव के पास में खून से रंगा पत्थर भी मिला। पुलिस ने मृतक के भतीजे बुद्ध सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उसके चाचा कोमल सिंह सिर व चेहरे पर ईंट, पत्थर व चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात पर धारा 452, 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया। 
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। शहर कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक कोमल सिंह इलाके का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। उसके ऊपर तीन हत्याओं सहित चोरी, लूट सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular