Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : हिंदुस्तान पेट्रोलियम के टैंकर से डीजल चोरी करता युवक...

UP News : हिंदुस्तान पेट्रोलियम के टैंकर से डीजल चोरी करता युवक गिरफ्तार

मेरठ (हि.स.)। आपूर्ति विभाग और टीपी नगर पुलिस ने बुधवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के टैंकर से तेल चोरी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। मौके से 30 हजार लीटर डीजल सहित दो टैंकर बरामद किए गए हैं। पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम आरोपित से पूछताछ में जुटी है।

आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी किशोर कुमार और थानाध्यक्ष टीपी नगर विजय गुप्ता ने बुधवार शाम को पुठा स्थित एक खाली प्लॉट में छापा मारा। जहां पुलिस को देख कर सरकारी टैंकर से तेल चोरी कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। मौके से पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह युवक हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो से रवाना हुए एक टैंकर से डीजल निकाल कर दूसरे टैंकर में भर रहा था। आरोपित के पास से लगभग 30 हजार लीटर डीजल, टैंक खोलने की डुप्लीकेट चाबी और कई अन्य उपकरण भी बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष टीपी नगर विजय गुप्ता ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपित पुठा निवासी लाखन सिंह से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular