Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : हापुड़ में लूटपाट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

UP News : हापुड़ में लूटपाट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

हापुड़ (हि.स.)। एक माह पूर्व मदर डेयरी के कर्मचारियों के साथ हुई लूट में पिलखुवा पुलिस ने बुधवार को पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से लूट में प्रयोग हुई दो स्कूटी, लूटी गई नगदी और तंमचे बरामद किए। 

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित मदर डेयरी के दो कर्मचारी बाईक पर सवार होकर 1.62 लाख रूपये लेकर जा रहे थे। तभी दो स्कूटी सवार पांच बदमाशों ने उन्हें लूट कर फरार हो गए थे। पिलखुवा पुलिस ने बुधवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूटकांड का खुलासा करते हुए अभय, आसिफ सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से लूट में प्रयुक्त दो स्कूटी, लूटी गई नगदी और तंमचे बरामद किए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular