Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : हाथापाई मामले में बीएसए कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी...

UP News : हाथापाई मामले में बीएसए कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलम्बित

हरदोई (हि.स.)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कार्यालय में अराजकता फैलाने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने कार्यालय में अनुशासनहीनता पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी नरेश यादव को निलम्बित कर दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में गुरुवार को दोपहर बाद विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व एक युवक के बीच जमकर हाथापाई हुई। मारपीट को देखकर लोगों की कार्यालय परिसर में भीड़ जमा हो गई। आसपास के दुकानदार भी भागकर मौके पर पहुंचे। इस बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करके शांत कराया। इस पूरे मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी दी गई। इसके बाद उन्होंने कर्मचारी को अब निलम्बित कर दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular