Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : हाथरस यमुना एक्सप्रेस वे पर आपस में टकराए आठ...

UP News : हाथरस यमुना एक्सप्रेस वे पर आपस में टकराए आठ वाहन, दो की मौत, सात घायल

हाथरस (हि.स.)। जनपद के सादाबाद में सोमवार की सुबह धुंध के कारण यमुना एकसप्रेस-वे पर आठ वाहन आपस में टकरा गये। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल बताये जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया ने बताया कि सोमवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रहे आठ वाहन धुंध के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर सादाबाद कोतवाली के गांव मिढावली के माइलस्टोन 143 के निकट आपस में टकरा गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। 

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और यमुना एक्सप्रेस के कर्मी, पेट्रोलिंग वाहन एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। वाहनों में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि सात लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और जिलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular