Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : हर्ष फायरिंग का वीडिया वाॅयरल, एसपी ने मामला दर्ज...

UP News : हर्ष फायरिंग का वीडिया वाॅयरल, एसपी ने मामला दर्ज करने के दिए आदेश

झांसी(हि.स.)। सोशल मीडिया पर वाॅयरल हो रहे हर्ष फायरिंग के एक वीडियो को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मामले में एसपी सिटी ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया में एक हर्ष फायरिंग का वीडियो वाॅयरल हो रहा है। उसे बबीना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि जांच के दौरान यह सामने आया है कि दोनों युवकों के नाम शालू यादव व भालू यादव है। यह जानकारी अभी नहीं हो पा रही है कि जहां इनके द्वारा फायरिंग की गई है,वह क्षेत्र बबीना थाना क्षेत्र में आता है। यदि वह बबीना थाना क्षेत्र में आता है तो वहां मामला दर्ज होगा। यदि उसके स्थान पर अन्यत्र का मामला होगा तो भी मामला दर्ज कर बाद में सम्बंधित थाने को मामला स्थानान्तरित कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular