वाराणसी (हि.स.)। चेतगंज स्थित आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल में शनिवार को आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में अध्यापिकाओं ने कजरी गीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति से महफिल लूट ली। इस अवसर पर रैम्प वाक, चिट बाउल आदि गेम में भी अध्यापिकाओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। पारम्परिक कजरी गीतों के साथ समूह नृत्य की प्रस्तुति कर समारोह में चार चांद लगा दिया। कैटवाॅक और तीज क्वीन में प्रथम उप विजेता एवं द्वितीय उप विजेता को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय की सहायक प्रबन्धक श्रीमती पूजा दीक्षित को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्वेता शर्मा एवं दीपा जोशी ने एवं संयोजन श्रीमती दिव्या श्रीवास्तव एवं सोमा चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजना दीक्षित, कोऑर्डिनेटर शिल्पा गुजराती, ममता सिंह, चित्रा मिश्रा, वन्दना अग्रवाल आदि भी उपस्थित रही।
