Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : हत्या व बवाल के बाद राजनीतिक दलों का सियासत...

UP News : हत्या व बवाल के बाद राजनीतिक दलों का सियासत अखाड़ा बना असलपुर गांव

मऊ (हि.स.)। दलित युवा के हत्या के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हत्या के 10 घंटे तक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी शव को अपने कब्जे में लेने के लिए। 

  बुधवार की सुबह से ही राजनीतिक पार्टियों का मृतक के परिवार के घरों पर आने का सिलसिला शुरू हो गया। पूरा मामला चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आसलपुर गांव में बीते मंगलवार की देर रात में सेना भर्ती के लिए तैयारी कर रहा दलित युवक को उसी गांव के 50 हाजर का इनामी बदमाश राहुल सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी। 
 पिछले वर्ष सितंबर माह में मृतक के चाचा गांव के प्रधान भी थे, पोखरी के नीलामी के दौरान खुलेआम उनकी भी दिनदहाड़े उसी हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसी वक्त पुलिस ने उक्त हमलावर राहुल सिंह के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। प्रधान के हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। 
  परिजन लगातार पुलिस से गुहार लगा रहे थे पूरे परिवार की सुरक्षा को लेकर। लेकिन पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक को भी ग्रामीणों का विरोध सहना पड़ा। उत्तेजित और आक्रोशित ग्रामीणों के आगे पुलिस अधीक्षक भी मौके से चले गए। अब राजनीतिक दलों ने मृतक के घर पहुंचकर सियासत शुरू कर दिया है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। 
 पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह ने फोन पर बताया कि 5 टीमें लगा दी गई हैं। हमलावर की गिरफ्तारी जल्द ही की जायेगी। हमलावर के घरों में भी पुलिस में दरवाजा खिड़की तोड़कर तलाशी लिया लेकिन अभी कोई मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं है। लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
  मृतक के चाचा ने बताया कि सुरक्षा व हमलावर की गिरफ्तारी को लेकर बार-बार पुलिस से मिलते थे लेकिन उल्टा ही पुलिस हमें लोगों से पूछती थी कहीं देखे हो तो बताओ। बिलखते चाचा ने बताया कि पुलिस का काम पुलिस करेगी अगर हमें मालूम होता निश्चित ही हम सूचना देते। ऐसे में स्थानीय पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular