Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : हत्या के मामले में महिला व पुरुष का प्रदर्शन,...

UP News : हत्या के मामले में महिला व पुरुष का प्रदर्शन, महिला ने चप्पल से पुलिस को पीटा

मऊ(हि.स.)। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के आजमगढ़ मोड़ पर सोमवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब अचानक सैकड़ों की संख्या में महिलाओं सहित पुरुषों ने रैली निकालकर मऊ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन करने लगे।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राजभर समाज के नेता मुन्ना राजभर को गिरफ्तार करना चाहा, लेकिन महिलाओं ने गिरफ्तारी का जमकर विरोध व प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और जमकर पुलिस और महिलाओं के बीच नोक-झोंक हुई। जिसके बाद एक महिला ने चप्पल उठा कर पुलिस को पीट दिया।

इसके बावजूद पुलिस ने राजभर समाज के नेता मुन्ना राजभर को पकड़कर गाड़ी में बैठाना चाहा, लेकिन महिलाओं ने मुन्ना राजभर को गिरफ्तार करने से बचा लिया। इसके बाद महिलाओं और पुरुषों ने रैली निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की।

मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के अमिला इलाके में पिछले दिनों पिंटू राजभर नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन अभी भी एक की गिरफ्तारी नहीं होने से आज सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने मऊ नगर के आजमगढ़ मोड़ पर पुलिस के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी प्रदर्शन करने लगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular