शाहजहांपुर (हि.स.)। थाना रोजा पुलिस ने डंडे से पीटकर वृद्ध मां की हत्या करने वाले पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना रोजा क्षेत्र के गांव पींग में बीते एक मार्च को 60 वर्षीय राजेश्वरी की उसके ही 40 वर्षीय पुत्र दिनेश ने डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी थी। मंगलावर को बड़े भाई वीरेश ने दिनेश के विरुद्ध रोजा कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस के अनुसार, रोजा पुलिस ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे दिनेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने निशानदेही पर वो लकड़ी का बैट भी बरामद कर लिया जिससे उसने हत्या की थी।
गौरतलब हो कि बीते एक मार्च को दिनेश का मृतक छोटे भाई की विधवा पत्नी राधा से विवाद हो गया। इस दौरान दिनेश की मां राजेश्वरी उसे समझाने पहुंची तो उसने लकड़ी के बैट से राजेश्वरी कर सर पर प्रहार कर दिया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में राजेश्वरी की मौत हो गई थी।
UP News : हत्यारोपी पुत्र गिरफ्तार, मां की डंडे से पीट कर की थी हत्या
RELATED ARTICLES
