Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: सड़क हादसे में भाई-बहन समेत तीन की मौत, बालिका गंभीर

UP News: सड़क हादसे में भाई-बहन समेत तीन की मौत, बालिका गंभीर

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप व बाइक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मृतका की एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। भाई ने मौके पर, जबकि मां-बेटी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा है। युवक अपनी बहन को ससुराल से विदाकर घर लेकर लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल बालिका को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली बिसवां इलाके के बोहरा निवासी नीरज (30) अपनी बहन ममता को विदा कराने उसकी ससुराल इलाके के मझिगवां गए थे, जहां से वह बहन और छह साल की भूमि, तीन साल की भांजी अनिका को लेकर बाइक से घर आ रहे थे। बताया जाता है कि बाइक सवार लोग बिसवां इलाके के राजाडीह के निकट ही पहुंचे थे, इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिअकप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही नीरज की मौत हो गई। बिसवां सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि ममता और उनकी दोनों बेटियों की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। तीनों को भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान ममता और अनिका की मौत हो गई, जबकि भूमि की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : चंदवतपुर घाट पर बना पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular