Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की...

UP News : सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों इटावा जा रहे थे।

थाना मटसेना क्षेत्र के गांव मटसेना निवासी सतीश कुमार का पुत्र राहुल (26) अपने छोटे भाई सुनील (24) के साथ बाइक से से इटावा जा रहा था। थाना सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों भाइयों की मौत हुई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular