Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सड़क हादसे में दो की मौत, आठ जख्मी

UP News : सड़क हादसे में दो की मौत, आठ जख्मी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। आगरा एक्सप्रेस वे पर इटावा जिले के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। डंपर की टक्कर से पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं। पिकअप सवार लोग मुंडन संस्कार कराने दिल्ली से कानपुर जा रहे थे और ज्यादातर उन्नाव जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नई दिल्ली से पिकअप में सवार होकर एक ही परिवार व रिश्तेदार बच्चे का मुंडन संस्कार संपन्न कराने के लिए कानपुर रवाना हुए थे। कानपुर आगरा हाईवे पर इटावा के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तर डंपर ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में चालक 25 वर्षीय सोनू और 65 वर्षीय रामसजीवन की मौत हो गई। घायलों में 42 वर्षीय जयकुमार व 16 वर्षीय बेटी निधि निवासी मलवा खेड़ा थाना बरासवा जनपद उन्नाव, 25 वर्षीय रोशनी निवासी रेलवे क्रासिंग चौकी आजादपुर दिल्ली, 11 वर्षीय ज्योति निवासी मलवा खेड़ा थाना बरासवा जनपद उन्नाव, 11 वर्षीय आरुषि निवासी मलवा खेड़ा थाना बरासवा जनपद उन्नाव, रामसजीवन की पत्नी 60 वर्षीय धनपता निवासी रेलवे क्रासिंग चौकी आजादपुर दिल्ली व एक बालक घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां से चार गंभीर घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई भेजा गया है। बताया गया है कि हादसे में मरने वाले दोनों लोग रिश्ते में नाना व मामा हैं। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है कि ट्रक हाईवे पर नीचे उतरने के लिए मुड़ रहा था तभी दिल्ली की तरफ से आ रही पिकअप टकरा गई।

UP News : सड़क हादसे में दो की मौत, आठ जख्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular