Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत, सात गंभीर

UP News : सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत, सात गंभीर

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। तिलक समारोह में शामिल होकर मैनपुरी से लौट रहे चार दोस्तों की कार थ्रेसर लगे ट्रैक्टर में टकरा गई। यह घटना सिरसागंज के मक्खनपुर गांव के पास हुई। हादसे में कार सवार चारों लोग और थ्रेसर सवार तीन लोग समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इटावा निवासी तीन दोस्तों और मैनपुरी निवासी एक थ्रेसर सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, धीरज (18) पुत्र राम प्रकाश निवासी सराय दयानद थाना सिविल लाइन जनपद इटावा शुक्रवार को अपने पड़ोसी बाकी लाल के दमाद की बहन के तिलक में शामिल होने के लिए जनपद मैनपुरी कार से गए थे। उनके साथ इसी मुहल्ले के अंकित (20) पुत्र बृजेश, नीरज (17) पुत्र धर्मजीत और तेजपाल (22) पुत्र दिलासाराम निवासी लोहन्ना अड्डा थाना सिविल लाइन गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी कार से ही रात्रि करीब 12 बजे इटावा के निकले। रास्ते में करहल सिरसागंज रोड पर गांव मक्खनपुर के पास थ्रेसर मशीन लगाकर आ रहे ट्रेक्टर में कार पीछे से घुस गई। इसमें कार सवार चारों दोस्त व ट्रैक्टर की थ्रेसर मशीन पर सवार तीन युवक सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान कार सवार अंकित, धीरज, तेजपाल व थ्रेसर सवार शिवराम सिंह (60) रामगोपाल निवासी मोहल्ला तपान गरिया थाना करहल ज़िला मैनपुरी की मौत हो गई। वहीं, कार चला रहे हादसे में घायल नीरज को परिजन ग्वालियर के निजी अस्पताल ले गए हैं। इधर, थ्रेसर सवार घायल दिनेश (55) पुत्र नाथूराम निवासी मैनपुरी, घायल जगदीश (45) निवासी करहल मैनपुरी का सैफई में उपचार चल रहा है।

यह भी पढें : डिप्टी CM भी राज ठाकरे के साथ, कहा कर सकते हैं राम लला के दर्शन

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular