Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सड़क हादसे में चार की मौत, दर्जन भर घायल

UP News : सड़क हादसे में चार की मौत, दर्जन भर घायल

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार की देर शाम बड़ा हादसा हो गया। थाना हलधरपुर अंतर्गत धर्मागतपुर रतनपुरा के पास आज देर शाम साढ़े सात बजे के करीब सवारियों की भरी दो प्राइवेट बसों की आमने-सामने भिड़न्त हो गई। भीषण दुर्घटना में मौके पर ही बस में सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गया। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। मृतकों का शव पुलिस ने कब्जे में लेते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।
शहर कोतवाली अंतर्गत ब्रम्हस्थान टैक्सी स्टैण्ड से सवारियों से लदी एक प्राइवेट बस बलिया जिले के रतसड़ के लिए रवाना हुआ था। सवारियों की भरी प्राइवेट बस ज्यों ही थाना हलधरपुर अंतर्गत धर्मागतपुर रतनपुरा बाजार के पास पहुंची त्यो ही बलिया से मऊ की तरफ चुनावी ड्यूटी के लिए आ रही प्राइवेट बस से आमने-सामने जबरदस्त भिड़त हो गया। दोनों प्राइवेट बसों की भीड़त में बस में सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्त 40 वर्षीय नाजिर निवासी सवरा जनपद बलिया, 46 वर्षीय राजू तिवारी निवासी बलिया, 50 वर्षीय अनिल कुमार निवासी गोविंदपुर जनपद गाजीपुर तथा 49 वर्षीय सदानंद राजभर निवासी सराय भारती रसड़ा जनपद बलिया के रुप में किया गया है। जबकि घायलों में 40 वर्षीय पूजा सिंह निवासी कंसो मऊ, 45 वर्षीय लल्लन चौहान निवासी कटिहारी रसड़ा जनपद बलिया, 42 वर्षीय पवन कुमार निवासी कंसो जनपद बलिया, बस का खलासी 40 वर्षीय विजय शंकर सिंह निवासी कंसो जनपद बलिया समेत एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने चारों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

कलमकारों से अनुरोध..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular