Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों...

UP News : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आगरा एक्सप्रेस वे पर आज तड़के हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर हैं। हादसा एक्सप्रेस-वे पर नौहझील क्षेत्र के पास हुआ है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बेटे, दो बहू और एक पोते शामिल हैं। कार में कुल नौ लोग सवार बताए जाते थे। सभी हरदोई के संडीला क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि झपकी आने से यह हादसा होने की संभावना है। कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।

यह भी पढ़ें : इमारत में आग लगने से जलकर 7 लोगों की मौत, 5 गंभीर

पुलिस सूत्रां ने शनिवार को बताया कि आज सुबह एक वाहन चालक ने डायल-112 को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 9 घायलों को क्षतिग्रस्त कार से निकाला। टक्कर में कार का अगला हिस्सा पिचक गया था। ऐसे में कटर से कार को काटकर घायलों को निकाला गया। इस मशक्कत में काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे। पुलिस सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा है। 2 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार पूरा परिवार शादी में नोएडा जा रहा था। परिवार हरदोई के बहादुरपुर-संडीला का रहने वाला था। गाड़ी में राजेश, लल्लू, श्रीगोपाल, संजय, निशा, छुटकी, नंदनी, 6 साल का धीरज और 3 साल का कृष सवार था। राजेश, श्रीगोपाल और संजय सगे भाई हैं। मृतकों में लल्लू और उनकी पत्नी छुटकी सहित दो बेटे राजेश और संजय, दो बहू निशा और नंदनी, 6 साल का पोता धीरज शामिल हैं। वहीं लल्लू का एक बेटा श्रीगोपाल और 3 साल का पोता कृष घायल हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : राज्य सूचना आयोग द्वारा 475 पेशेवर आरटीआई कार्यकर्ता चिन्हित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular