Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : स्मैक की तलब पूरी करने के लिए चेन झपटकर...

UP News : स्मैक की तलब पूरी करने के लिए चेन झपटकर लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

-महिलाएं होती थीं इनके टारगेट में

गाजियाबाद (हि.स.)। साहिबाबाद पुलिस ने शिव चौक से दिल्ली व गाजियाबाद में सक्रिय दो ऐसे शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है जो स्मैक की तलब को पूरा करने के लिए सोने की चेन लूट कर फरार हो जाते थे। इन लुटेरों के टारगेट पर वह महिलाएं होती थीं, जो सोने की चेन पहनकर या हाथ में मोबाइल लेकर चलती थी।

पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय)ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साहिबाबाद पुलिस में मुखबिर की सूचना पर शिव चौक से विक्रम एनक्लेव शालीमार गार्डन निवासी शहजाद व सोहेब को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से एक तमंचा, तीन लूटी गई सोने के चेन, विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि यह लोग दिल्ली और गाजियाबाद में सक्रिय हैं। महिलाएं इनके सॉफ्ट टारगेट पर रहती थी। पहले यह क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर घूम कर रेकी करते थे और जो भी महिला सोने की चैन पहने इन्हें नजर आती थी। उसी को टारगेट बना कर उसके गले से सोने की चेन अथवा मोबाइल फोन लूट कर फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि दोनों ही गाजियाबाद से अपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह दोनों शातिर लुटेरे स्मैक पीने का आदी हैं और करीब 12 सो रुपए रोज की स्मैक पी जाते हैं। अपनी इसी तरह को पूरा करने के लिए यह अपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। इसके अलावा शहर कोतवाली पुलिस ने इस्लामुद्दीन व जाकिर को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular