जौनपुर(हि.स.)। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अपनी ससुराल से साली के साथ बाइक से घर वापस जाते समय एक सड़क दुर्घटना में जीजा-साली की मौत हो गई।
उक्त थाना क्षेत्र के संमधीपुर गांव के समीप सोमवार की देर रात सामने से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो ने दोनों बाइक सवारों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे जीजा व साली की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहिद्दीनपुर गांव निवासी राधेश्याम प्रजापति 27 पुत्र सभाजीत की क्षेत्र के भरौली गांव में ससुराल है। राधेश्याम सोमवार की रात करीब बारह बजे ससुराल से साली किरन 23 पुत्री राम बचन के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था कि क्षेत्र के संमधीपुर गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे जीजा-साली की मौके पर मौत हो गई। चालक ने स्कार्पियो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने स्कार्पियो व दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
