Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ टिप्पणी करने वाला...

UP News : सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ टिप्पणी करने वाला युवक हिरासत में

देवरिया (हि.स.)। फर्जी अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ टिप्पणी करने वाले एक युवक को बरियारपुर पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं कुछ लोगों ने इस मामले की तहरीर थानेदार को सौंपी हैं।

 बरियारपुर कोतवाली क्षेत्र के धूसवा गांव के रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर देश के विरुद्ध टिप्पणी किया था। दूसरे जिले के व्यक्ति का फर्जी अकाउंट बनाकर गलत शब्दों का प्रयोग किया था।
 इसकी जानकारी साइबर सेल को हुई तो उसने इसके बारे में बरियारपुर पुलिस को सूचना दिया। बरियारपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पोस्ट के बारे में पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। परिवार के लोग युवक को मानसिक रुप से विकृत होने की बात कह रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular