शाहजहांपुर (हि.स.)। थाना रोजा क्षेत्र में गांव हथौड़ा निवासी सोमू पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने उसके पिता, बड़े भाई व उसके चाचा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया की रोजा क्षेत्र के गांव हथौडा बुजुर्ग निवासी सोमू उर्फ उदित पाण्डे (22) का शव बीते 20 जनवरी को गांव के पास से गुजरी रेलवे क्रासिंग के पास से बरामद हुआ था। पुलिस द्वारा उसी दिन शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया था। वहीं सोमू के पिता संजीव ने बीते सोमवार को मामले में अज्ञात लोगों द्वारा हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच रोजा प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा द्वारा की जा रही थी। पुलिस को शुरू से ही परिवार के लोगो पर शक था। पुलिस ने परिवारीजनों के मोबाइल सीडीआर एनालेसिस, सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य एकत्रित किये और परत दर परत मामला खुलता चला गया।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पुलिस ने बुधवार को मोहम्मदी रोड पर दियुरिया मोड के पास से मृतक के पिता संजीव पाण्डे बड़े भाई सोनू उर्फ अनुभव पाण्डे व चाचा संजय पाण्डे को गिरफ्तार कर लिया।
श्री आनंद ने बताया कि सोमू शराब पीने का आदि था। जिस कारण उसका अपने परिजनों से अक्सर विवाद होता था। पूछताछ में संजीव ने पुलिस को बताया की घटना वाले दिन सोमू का घर पर विवाद हो गया। सोमू को काबू करते समय उसके सर दीवार से टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को छुपाने के लिए उसने अपने बेटे सोनू उर्फ अनुभव और भाई संजय की मदद से सोमू के शव को मोटरसाइकिल पर रखा और रेलवे लाइन के किनारे लाकर फेंक दिया ताकि किसी को उनपर शक न हो।
Submitted By: Edited By: Deepak Yadav
UP News : सोमू की मौत की गुत्थी सुलझी, पिता-भाई व चाचा गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
