Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सोनू निगम ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई...

UP News : सोनू निगम ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, प्रशंसकों संग फोटो खिंचाया

वाराणसी (हि.स.)। पार्श्व गायक सोनू निगम ने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। दरबार में मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र के देखरेख में सोनू निगम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का अभिषेक किया। 
मंदिर से चलते समय गायक को मंदिर के प्रसाद के रूप में बाबा विश्वनाथ की फोटो, भष्मी, वेलपत्र, माला आदि भेंट किया गया। ज्ञानवापी क्रासिंग पर गायक ने प्रशंसकों के मनुहार पर मोबाइल से फोटो भी खिंचवाई। ज्ञानवापी से गायक सुरक्षा घेरे में गंतत्व की ओर रवाना हो गये। इसके पहले सोनू निगम मंगलवार की शाम दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि के विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी शामिल हुए थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular