Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सैनिकों की भांति शहीद पुलिस कर्मचारियों को भी दिया...

UP News : सैनिकों की भांति शहीद पुलिस कर्मचारियों को भी दिया जाएगा सम्मान : उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज (हि.स.)। 72वें गणतन्त्र दिवस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन प्रमुख निर्णय लिए हंै। जिसमें शहीद होने वाले पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों के नाम सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही बीरगति प्राप्त करने वाले पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मान देने के साथ ही उनके घरों तक ‘जय हिन्द’ के नाम से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। 

  इससे पूर्व गणतन्त्र दिवस की 72वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज पुलिस लाइन्स परेड ग्राउन्ड पहुंचे और ध्वजा रोहण किया। ध्वजा रोहण के बाद उपमुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण के बाद सलामी ली। उन्होंने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सामाजिक समरसता का पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों के साथ संकल्प लिया। 

 परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी लाइन्स आई.पी.एस.सोमेन्द्र मीना ने किया। पुलिस अधीक्षक लाइन्स कुलदीप सिंह, आई.पी.एस. मनीष कुमार सांडिल्य सहायक पुलिस अधीक्षक प्रयागराज और प्रतिसार निरीक्षक श्रीप्रकाश दुबे और राकेश सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई। 

   उपमुख्यमंत्री ने आईजी के.पी. सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों उनके अच्छे कार्यो के लिए सम्मानित किया।

    इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र कवीन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार ध्वल जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष एवं भाजपा के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक गुरूप्रसाद मौर्य, नवनिर्वाचित एमएलसी सुरेन्द्र चैधरी समेत कई भाजपा नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।  

Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari

RELATED ARTICLES

Most Popular