प्रयागराज (हि.स.)। माघ मेला में त्रिवेणी मार्ग स्थित कांग्रेस सेवा दल के चार दिवसीय विशेष समर्थ प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा कि सेवा दल के मजबूत होने से देश मजबूत होगा।
शुक्रवार को कांग्रेस स्वयंसेवकों को बौद्धिक प्रशिक्षण देने के लिये किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर को बुलाया गया था। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि धर्म की नगरी से धर्माचरण का संदेश जाना चाहिये ना कि धर्मान्धता का। प्रशिक्षण शिविर में सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के अलावा आचार्य महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़े के संतों के साथ पहुंचकर अपना आशीष और समर्थन प्रदान किया।
सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय का कहना था कि धर्म हमें जोड़ना सिखाता है ना कि वैमनस्यता। वहीं शिविर में वाराणसी के प्रो. भगवतीधर दुबे ने रामायण की विचार धारा पर कांग्रेस स्वयंसेवकों को कार्य करने के लिये कहा।
इस दौरान प्रमोद पाण्डेय, अरुण तिवारी, राजेश सिंह, राजदेव तिवारी, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, जितेंद्र मोहन समेत अन्य लोग मौजूद थे।
UP News : सेवा दल के मजबूत होने से देश मजबूत होगा : आचार्य महामंडलेश्वर
RELATED ARTICLES
