Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सेवानिवृत्त फौजी ने पिता की गोली मारकर की हत्या

UP News : सेवानिवृत्त फौजी ने पिता की गोली मारकर की हत्या

कानपुर देहात (हि.स.)।जनपद के सिकन्दरा क्षेत्र में टीवी बन्द करने को लेकर पिता पुत्र में झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सिकन्दरा थानाक्षेत्र के नसीरपुर गांव में रहने वाले लाला राम (80) अपने पुत्र और नाती के साथ रहते थे। लाला राम के दो बेटे हैं अशोक और मनोज जिसमे से अशोक आर्मी से रिटायर्ड हैं और नशा करते हैं। गुरुवार को सुबह लालाराम और अशोक के बीच टीवी बन्द करने को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पिता पर गोली मार दी। गोली लगने से लालराम की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटनाक्रम के दौरान मनोज का बेटा ऋषभ भी मौके पर मौजूद था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि घटना देने वाले अभियुक्त को घटना को अंजाम देते हुए उसके भतीजे ने देखा है। अभियुक्त मौके से फरार हो गया है। भतीजे के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular