Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सेना के जवान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, मुकदमा दर्ज

UP News : सेना के जवान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, मुकदमा दर्ज

बागपत (हि.स.)। जिले के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में छुट्टी लेकर अपने घर आए सेना के जवान पर पांच युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जो उन्हें न लगकर मकान के दरवाजे में लगी। घटना के दौरान जवान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गए। 
सेना के जवान सुधीर कुमार ने बताया कि वह छुट्टी लेकर आया हुआ था और सोमवार की देर रात अपने बड़े भाई के घर से अपने घर जा रहा था। उनके घर के पास चार-पांच युवक घात लगाकर बैठे थे। वह जैसे ही मकान के पास पहुंचे तो आरोपितों ने उन पर पिस्टल और राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वह किसी तरह अपने मकान में घुस गए और जान बचाई। 
सुधीर ने बताया कि आरोपितों में दीपक पुत्र सुभाष, दर्शन पुत्र जतनपाल, सुभाष पुत्र चंद्र, सचिन उर्फ आंची पुत्र जगदीश और एक अज्ञात युवक था। उन्होंने किसी तरह घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस उनके मकान पर पहुंची, लेकिन वह पुलिस को देखकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया है। 
इसी मामले में कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि चार नामजद समेत पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular