Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सेना के अधिकारी के घर से लाखों के जेवरात...

UP News : सेना के अधिकारी के घर से लाखों के जेवरात चोरी

गाजियाबाद (हि.स.)। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में सेना के एक अधिकारी के यहां अलमारी का ताला ठीक करने आए युवकों ने लाखों के जेवरात चोरी कर लिये। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, मेरठ में तैनात एक सेना के अधिकारी श्याम पार्क में परिवार के साथ रहते है। बुधवार को उनकी पत्नी अपने आॅफिस गई हुई थी। पीछे उनकी 65 साल की मां जीत कौर घर पर थीं। उन्होंने फेरी लगाकर ताला-चाबी ठीक करने वाले दो लोगों को घर में अपनी अलमारी का ताला ठीक करने के लिए बुलाया। उन दोनों ने ताला ठीक करने का एक्शन करते हुए उनकी अलमारी में रखे करीब 11 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात चोरी कर लिये। जिनमें सेना अधिकारी की पत्नी का गले का हार, झुमकी, कंगन, ब्रेसलेट आदि थे। चोरों ने घर से जाते समय अलमारी में इस तरह चाबी फिट कर दी जिससे फौजी की मां अलमारी नहीं खोल सकीं। शक होने पर उन्होंने इस बात की जानकारी अपने बेटे को फोन कर दी। सूचना पर बेटा रात एक बजे घर पहुंचा। गुरुवार को जब अलमारी किसी तरह से खोली तो अलमारी से जेवरात गायब थे। जेवरात की कीमत करीब 11 लाख बताई जा रही है। तुरंत ही पीडित परिवार ने इसबात की सूचना पुलिस को कॉल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular