Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सेंट्रल जेल वाराणसी से फरार हत्यारा पन्द्रह साल बाद...

UP News : सेंट्रल जेल वाराणसी से फरार हत्यारा पन्द्रह साल बाद बलिया में गिरफ्तार

बलिया (हि.स.)। हत्या के मुकदमें में आजीवन कारावास की सजा काटने के दौरान सेन्ट्रल जेल वाराणसी से फरार 25 हजार का इनामिया अनिल सिंह पन्द्रह साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हल्दी पुलिस ने उसे शुक्रवार को गायघाट डाकबंगला के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि हल्दी थानाध्यक्ष आरके सिंह मयफोर्स बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी सूचना मिली कि सेन्ट्रल जेल वाराणसी जनपद वाराणसी से फरार बन्दी अभियुक्त अनिल सिंह पुत्र स्व. शिवशंकर सिंह निवासी गायघाट थाना हल्दी गायघाट डाक बंगले के पास मौजूद है। 
इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। गायघाट डाक बंगला के पास घेराबन्दी कर अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। बकौल एसपी पूछताछ में अनिल सिंह ने बताया है कि वह सेन्ट्रल जेल वाराणसी से 13 अप्रैल 2006 से फरार है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। स्थानीय पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी पर एसपी ने पीठ थपथपाई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular