Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सूजाबाद में बिना अनुमति के फूलन देवी की प्रतिमा...

UP News : सूजाबाद में बिना अनुमति के फूलन देवी की प्रतिमा लगी, विरोध पर पुलिस ने हटवाया

वाराणसी (हि.स.)। रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद नगर पंचायत के सार्वजनिक शिव मंदिर परिसर के जमीन पर गुरूवार को पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को हटवाया तो कुछ लोग पुलिस कर्मियों से भी नोकझोक करने लगे। इससे नाराज अफसरों के सख्त रूख को देख विरोध करने वाले शांत हो गये।

एसीपी कोतवाली ने जब पूछा कि जिले में धारा 144 लगा हुआ है। ऐसे में बिना अनुमति के ही किसने फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित की। अब इसकी जांच होगी। रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि प्रतिमा लगाने के लिए अनुमति लेनी होगी।

सूजाबाद नगर पंचायत शिवमंदिर परिसर के निकट खाली पड़ी सरकारी जमीन पर क्षेत्र के एक जाति समुदाय के लोग सपा की पूर्व सांसद रही स्व. फूलन देवी की प्रतिमा लगाना चाहते है। इन लोगों का कहना है कि प्रतिमा लगाने के लिए अनुमति मांगी गई लेकिन अनुमति नही मिली। एसीपी कोतवाली ने मीडिया कर्मियों को बताया कि इस तरह के कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहां पुलिस व पीएसी की गश्त बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular