फिरोजाबाद (हि.स.)। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार को एक व्यक्ति का सिर कटा हुआ शव मिला है। युवक की हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जाहिर की जा रही है।
शिकोहाबाद क्षेत्र के मैनपुरी रोड स्थित माढई गांव के पास बुधवार को ग्रामीण पशुओं को चराने गये थे। तभी ग्रामीणों ने एक लगभग 45 से 50 वर्षीय व्यक्ति का सिर कटा हुआ शव चारागाह की सूखी नाली में पड़ा देखा तो वे सन्न रह गये। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
इस सम्बंध में एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सिर की भी आसपास तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इसकी हत्या कहीं दूसरी जगह कर उसके शव को यहां डाला गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उसी के बाद साफ हो सकेगा कि हत्या किसने की है और उसके पीछे वजह क्या है।
UP News : सूखी नाली में मिला व्यक्ति का सिर कटा शव, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
