Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सीएम से न तो स्वास्थ्य सेवाएं संभल रहीं...

UP News : सीएम से न तो स्वास्थ्य सेवाएं संभल रहीं और न ही कानून व्यवस्था : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश का पूरा सरकारी तंत्र संक्रमित मरीजों की जीवन रक्षा करने के स्थान पर कोविड-19 से हो रही मौतों और अस्पतालों के कुप्रबंधन को छुपाने में लगा हुआ है। पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, यादव ने कहा कि सच तो यह है कि कोरोना प्रबंधन से ध्यान हटाकर अब नाकामी छुपाने के लिए सिर्फ गुमराह करने वाली चालें चली जा रही हैं। भाजपा झूठ बोलने का पाप कर रही है, उसने अपना सारा समय सपा सरकार के पांच साल के कामों पर पानी फेरने और अपनी नाम पट्टी लगाने में बिताया है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि जब उत्तर प्रदेश में संक्रमण फैल रहा था तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक बनकर दूसरे राज्यों में घूम रहे थे, अगर समय रहते सरकार ने चिकित्सा व्यवस्था पर ध्यान दिया होता तो संक्रमण गांवों तक नहीं पहुंचता और इतने लोगों की मौत नहीं होती। उन्होंने पंचायत चुनावों के साथ कोरोना की महामारी भी गाँव-गाँव, घर-घर पहुंचा दी है। इन तमाम मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है?

RELATED ARTICLES

Most Popular