चित्रकूट (हि.स.)। जिला मुख्यालय में सपाइयों को सूबे की सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चिलम पीते हुए पुतला फूंकना खासा महंगा पड गया।
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव समेत 12 सपाइयों को गम्भीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि मंगलवार को सपाइयों ने सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अगुवाई में जिला मुख्यालय के ट्राफिक चैराहा में पूर्व मुख्यमंत्री/सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चिलम पीते हुए पुतला जलाया था।
पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव समेत सपा नेता रामचन्द्र वर्मा, सुभाष सिंह पटेल समेत 12 सपाइयों को गम्भीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार सपाइयों ने पुलिसिया कार्यवाई की निन्दा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पुतला जलाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे में भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है।
बुधवार को इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि पुलिस प्रशासन अराजकता किसी की कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगा। जो भी माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीएम योगी का पुतला फूंकने के मामले में सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव समेत 12 सपाइयों को गिरफ्तार किया गया है।
UP News : सीएम योगी का पुतला फूंकना सपाइयों को पड़ा महंगा, जिलाध्यक्ष समेत 12 गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
