Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सीएमओ और डिप्टी सीएमओ भी कोरोना संक्रमित

UP News : सीएमओ और डिप्टी सीएमओ भी कोरोना संक्रमित

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उप्र के शाहजहांपुर के सीएमओ डा. एसपी गौतम भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वह पहले 14 दिन क्वारंटीन रहे थे, तब उन्होंने कहा था कि वह एहतियात के तौर पर क्वारंटीन थे। पर अब आई रिपोर्ट में डाक्टर एसपी गौतम का नाम है। उन्होंने एंटीजन किट से अपनी कोरोना जांच कराई, उसमें वह संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ ही शाहजहांपुर के डिप्टी सीएमओ डा. नरेशपाल को भी कोरोना हो गया है। उन्होंने भी एंटीजन किट से अपना चेकअप कराया था, जिसमें कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले डिप्टी सीएमओ डा. लक्ष्मण सिंह, एसीएमओ डा. शैलेंद्र समेत विभाग के करीब सौ से अधिक लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका है। इसी क्रम में मिर्जापुर सीएचसी प्रभारी डा. आदेश रस्तोगी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। देर रात आई लिस्ट के अनुसार, पुलिस के छह, पुवायां थाने के चार, कलान थाने में एक कर्मचारी को कोरोना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular