Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सीआईबी टीम ने रेलवे के अवैध टिकट बेचते युवक...

UP News : सीआईबी टीम ने रेलवे के अवैध टिकट बेचते युवक को दबोचा

देवरिया (हि.स.)। अपराध असूचना शाखा भटनी (सीआईबी) और सदर आरपीएफ की टीम ने तरकुलवा कस्बा स्थित एक दुकान में छापा मारा। यहां से रेलवे के अवैध टिकट मिले हैं। अपराध असूचना शाखा प्रभारी अरविन्द यादव ने बताया कि मंगलवार को अवैध टिकट की सूचना पर देवरिया सदर आरपीएफ पोस्ट के दरोगा अबु फरहार गफ्फार के साथ तरकुलवा थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर स्थित सुन्दर दूर एंड ट्रेवल्स की दुकान पर छापेमारी की। मौके से दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। टीम ने दुकान के काउंटर से तीन तत्काल टिकट,आठ पुराने टिकट और दस हजार रुपये कीमत के टिकट व अन्य चीजें मिली है। पूछताछ में दुकानदार ने अपना नाम शिवम वर्मा बताया। उसने अपना जूर्म स्वीकाराते हुए बताया कि वह आईआरसीटीसी की पर्सनल आईडी तैयार कर रेलवे का अवैध टिकट बनाकर बेच रहा था। वह एक टिकट पर लोगों से दो सौ से एक हजार रुपये ले रहा था। टीम ने दुकानदार को गिरफ्तार करने के बाद उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular