प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। टोक्यो ओलंपिक में दुआएं और अरदास ने अपना असर दिखाया। पुरुष हॉकी मुकाबले में भारतीय टीम ने जर्मनी को चार के मुकाबले पांच गोल दाग कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत की सबसे बड़ी बात है कि जापान के टोक्यो में पीलीभीत की काबिलियत का डंका बज गया है। जर्मनी पर पहला गोल दागने वाला मझारा के लाल सिमरनजीत सिंह ने एक के बाद एक दो गोल दागे और तीसरा पेनाल्टी कार्नर बना कर अन्य साथियों को दिया। यह भी विजयी गोल में तब्दील हो गया। जर्मनी को मैच के अंतिम हॉफ में एक पेनाल्टी शूट मिला पर वह अवसर भुना नहीं सके। उत्साह और भावानाओं के उफान में टोक्यों से आई खुशी की लहर पीलीभीत तक पहुंची। यहां सिमरनजीत के परिजन बल्लियों उछल पड़े। यही नहीं पंजाब में सिमरनजीत के ताऊ रक्षपाल सिंह और पहले कोच रंजीत सिंह व आस्ट्रेलिया में सिमरनजीत के भाई अर्शदीप की खुशी का ठिकाना नहीं है। हर किसी ने भांगड़ा करते हुए अपनी खुशी का इंजहार किया। भारतीय टीम लंबे समय 41 साल बाद ओलंपिक में खोए गौरव को पाने में कामयाब रही है। यही नहीं पीलीभीत के सिमरनजीत का यह प्रदर्शन बेजोड़ साबित हुआ है। सिमरनजीत के पिता इकबाल सिंह ने कहा कि देश वासियों की दुआओं का कमाल है कि भारतीय टीम ने पूरे आयोजन में केवल दो मैच हारे बाकी टीम अद्वितीय खेल की वजह से विजयी रही।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
