Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : साढ़े पांच लाख की स्मैक के साथ छह गिरफ्तार

UP News : साढ़े पांच लाख की स्मैक के साथ छह गिरफ्तार

प्रयागराज(हि.स.)​। क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स एवं जार्जटाउन की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार को संजय नगर ढाल के समीप से स्मैक के कारोबार में लिप्त एक महिला समेत छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। टीम ने स्मैक कारोबारियों के कब्जे से 51 ग्राम स्मैक एवं बिक्री के 31,730 रुपये बरामद किए। बरामद की गई स्मैक की अनुमानित कीमत साढ़े पांच लाख रुपये है। 

स्मैक के अवैध कारोबार में पकड़े गए आरोपितों में जार्जटाउन थाना क्षेत्र के संजय नगर अल्लापुर निवासी सुमन पत्नी राजेश भारतीया, एक नाबालिग बच्चा, नैनी कोतवाली क्षेत्र के विद्यानगर कालोनी डांडी महेवा निवासी अनुराग सिंह पुत्र जगत बहादुर सिंह, दारागंज थाना क्षेत्र के बक्शीखुर्द निवासी आकाश मिश्रा उर्फ आभास मिश्रा पुत्र लक्ष्मी कान्त मिश्रा, इसी का पड़ोसी शिव विजय सिंह पुत्र कान्ता सिंह और दारागंज के बक्शी मोहनी निवासी निखिल पाल उर्फ विक्की पुत्र स्वर्गीय हंसराज पाल है। 
पुलिस टीम ने आरोपित स्मैक कारोबारियों के कब्जे से 310 पुड़िया स्मैक बरामद हुई है। सभी आरोपितों के खिलाफ जार्जटाउन ​थाने में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular