Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान...

UP News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ

औरै (हि.स.)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पर मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरूआत केशराम पाल स्थानीय जनप्रतिनिधि के कर कमलों के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश सिंह के द्वारा संचारी रोगों के विषय में विस्तार से बताया गया तथा संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई एवं जागरूकता आवश्यक है।

सभी लोग अपने घर के आस-पास साफ, सफाई एवं शौचालय का प्रयोग करें और सभी आम जनमानस को संचारी रोगों से बचाव के लिए आवाहन किया।जिसमें आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों के बारे में समुदाय को जागरूक करेंगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई, कचरा निस्तारण एवं छिड़काव तथा प्रचार-प्रसार किया जायेगा जिससे शासन की नीतियों के अनुसार लक्ष्य की प्राप्ति हो सके।

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग वर्मा, सीपीएम संजय कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधि रघुवीर सिंह सिंगर, प्रबल प्रताप सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular