Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : साथ रहने से इनकार पर की थी प्रेमिका की...

UP News : साथ रहने से इनकार पर की थी प्रेमिका की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना रसूलपुर पुलिस ने महज चौबीस घंटे में ही रेखा देवी हत्याकांड़ का खुलासा किया है। रेखा की हत्या उसके ही प्रेमी ने साथ रहने की जिद करने को लेकर गला दबाकर की थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। 

थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद स्थित प्रेम नगर निवासी ज्वाला प्रसाद की पत्नी रेखा देवी का शव शुक्रवार को उसके ही घर में पड़ा मिला था। मृतक के देवर अमित कुमार ने हत्या का आरोप लगाया था। एसपी सिटी मुकेश चन्द्र मिश्र ने शनिवार को बताया कि प्रेम नगर निवासी मृतक के देवर अमित कुमार पुत्र अंगद सिंह की तहरीर पर रामओतार पुत्र सुघर सिंह उर्फ बनी सिंह, निवासी जमालपुर, थाना मटसैना के खिलाफ रेखा देवी की गला दबाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। 
उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेहबहादुर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्होंने हत्यारोपित रामओतार को बरी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया है कि उसकी मृतका के पति ज्वाला प्रसाद पुत्र अंगद सिंह, निवासी प्रेम नगर थाना रसूलपुर से दोस्ती थी। इस कारण उसका ज्वाला प्रसाद के यहां आना जाना था। उसी बीच ज्वाला प्रसाद की पत्नी रेखा देवी अभियुक्त रामओतार को पसन्द करने लगी। रेखा देवी से रामओतार के अवैध सम्बन्ध हो गये।
रामओतार पांच नवम्बर की शाम को रेखा देवी के घर गया था। रेखा देवी ज्वाला प्रसाद को छोड़कर रामओतार के साथ रहने की जिद कर रही थी।  उसका कहना था कि रामओतार अपनी पत्नी को खत्म कर दे या छोड़ दे और उसके साथ रहे। इसी बात को लेकर अभियुक्त रामओतार ने रेखा को जान से मारने की नीयत से उसके गले में पड़े दुपट्टे के फन्दे को खींचकर उसे मार दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular