Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयUP News : सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी से...

UP News : सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, दूल्हा पहुंचा थाने

– लड़की पक्ष का आरोप बदला गया दूल्हा 

आगरा (हि. स.)। आगरा जनपद में सोमवार की सुबह  थाने में दूल्हा बदलने का मामला सामने आया। शादी की रस्मों के बीच दुल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्ष की बात सुनकर आगे की कार्रवाई करेगी। 
कानपुर नगर के गांव भगवतपुर निवासी जयराम के बेटे जयप्रकाश के साथ कुछ दिनों पहले बाह थाना क्षेत्र के गांव विष्णुपुरा गांव निवासी हाकिम की पुत्री से 14 मार्च को विवाह तय हुआ था।
तय कार्यक्रम के मुताबिक दूल्हा जयप्रकाश अपने परिजनों एवं दर्जनों बारातियों के साथ गाड़ी घोड़ा, कपड़ा सामान जेवरात लेकर दुल्हन से शादी रचाने के लिए रविवार शाम को विष्णुपुरा गांव पहुंचा। शादी की रस्मों के बीच दूल्हे का घुड़चढ़ी कार्यक्रम बैंड बाजों के साथ बारातियों के नाच गानों की बीच धूमधाम से हुआ। इसके बाद रात को बारातियों ने खाना पीना करके बारात घर में आराम से बाराती और  दूल्हे के परिजन लेट गए।
सोमवार की सुबह 4:00 बजे शादी की रस्मों के बीच दूल्हा दुल्हन के सात फेरों का कार्यक्रम हो रहा था। मंडप के नीचे सात फेरों का कार्यक्रम चल ही रहा था कि तभी दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से मना कर दिया।  अचानक दुल्हन के शादी इनकार करने पर  घराती और बारातियों में हड़कंप मच गया। सभी ने दुल्हन से शादी से इनकार करने का कारण पूछा, जिस पर उसने कारण बताने से इनकार कर दिया। दुल्हन से दूल्हे के परिजनों द्वारा काफी मिन्नतें की गई मगर दुल्हन नहीं मानी। जिस पर दूल्हा और परिजन बारातियों को लेकर बाह थाना पहुंचे, जहां पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया है। दुल्हन के परिजनों के खिलाफ दूल्हे के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, दुल्हन के परिजनों का आरोप है कि दुल्हन की जिस लड़के की शादी तय हुई थी, उसकी जगह दूसरा लड़का दूल्हा बनकर शादी करने आया है। इसी वजह से उनकी बेटी ने शादी से इनकार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। अभी तक को नतीजा निकलकर नहीं आया है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular