कन्नौज: साक्षी महाराज के बोल फिर बिगड़े, राहुल गांधी को बताया पागल
कन्नौज (हि.स.)। उन्नाव के भाजपा सांसद सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज के बोल एक बार फिर बिगड़ गए। यहां एक शहीद की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आये साक्षी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पागल करार दे दिया। वे बोले कि ऐसे पागल व्यक्ति को क्या कहूँ जिसको राजनीति की एबीसीडी भी नही मालूम है। कल राहुल गांधी ने किसानों पर एक किताब जारी की है। साक्षी उसी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
वे बोले किसान आन्दोलन कर रहे लोग किसान नही है किसान मोदी विरोधी हो ही नही सकता। ये विरोध प्रदर्शन कही पर निगाहे कही पर निशाना वाला है। ये विरोध तीन तलाक कानून का है, ये मामला 370 का है, मामला 35ए का है, मामला राममंदिर का है। कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है। साक्षी जिले के कस्वा विशुनगढ़ के शहीद हरिओम राजपूत की प्रतिमा के अनावरण समारोह में भाग लेने आये थे। बीते वर्ष 20 जनवरी को समुद्र में नेवी की एक नाव पलट गई थी जिसमें 8 लोग सवार थे।
इसमें हरिओम राजपूत ने 7 लोगो को निकाल लिया था। हरिओम खुद डूब गए थे। जिससे उनकी मृत्य हो गई थी। आज बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के डांडा गांव में जहां के हरिओम मूल निवासी थे, उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।समारोह में साक्षी महाराज सांसद उन्नाव, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, कन्नौज जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत, पूर्व सांसद राम भगत सिंह राजपूत, अरविंद सिंह राजपूत के अलावा कन्नौज के एसपी प्रशांत वर्मा मौजूद भी मौजूद रहे।
Submitted By: Edited By: Mohit Verma
